रुद्रप्रयाग। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए जनपद में 19 और 20 जून को शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण, समस्याओं का समाधान और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 19 जून को नगर पंचायत गुप्तकाशी और जिला पंचायत कार्यालय रुद्रप्रयाग में, 20 जून को नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग और तहसील सभागार बसुकेदार में शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि और लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संवाद