गुप्तकाशी। समग्र शिक्षा के तहत राजकीय इंटर कालेज नारायणकोटी में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं को कॅरिअर से जुड़ी जानकारियां दी गई। प्रधानाचार्य धमेंद्र बमस्वाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ड्राॅपबाॅक्स में छात्राओं ने अपने कॅरिअर को लेकर पर्चियां छांटी। इस दौरान 15 छात्राओं ने मेडिकल के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने की बात कही। वहीं अन्य ने इंजीनियर, शिक्षा, कला और संस्कृति के क्षेत्र को चुना। इसके अलावा डॉ. आशीष थपलियाल, डॉ. प्राची और आयुर्वेदिक कल्प फार्मेसी एवं प्रशिक्षण संस्थान विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन बेंजवाल ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल परिवर्तन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 40 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। संवाद