बाबा केदार के दर्शन को केदारनाथ पहुंचे गायक पवनदीप राजन। संवाद
फोटो
केदारनाथ/फाटा। गायक व द वॉयस इंडिया व इंडियन आइडल सीजन-12 के विजेता पवनदीप राजन ने मंगलवार को बाबा केदार के दर्शन कर देश व राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। पवनदीप बीते कई दिनों से केदारघाटी में प्रवास कर रहे हैं। चंपावत निवासी पवनदीप राजन अपनी मधुर गायकी के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। गायन के साथ-साथ वे विभिन्न वाद्य यंत्रों के कुशल कलाकार भी हैं। पहाड़ों और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से गहरा लगाव होने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देते रहे हैं। केदारनाथ धाम में पवनदीप के साथ उनके फैंस ने तस्वीरें खिंचवाईं और उनका स्वागत किया। पवनदीप ने कहा कि यहां वादियां, संस्कृति व आध्यात्मिक वातावरण उन्हें हमेशा अपनी ओर आकर्षित करता है। केदारनाथ धाम की यात्रा उनके लिए एक आध्यात्मिक अनुभव है। संवाद