रुद्रप्रयाग। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में पीएमश्री योजना के अंतर्गत 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित कक्षा-कक्षों का विधायक भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बच्चों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और बीते वर्षों में जनपद बोर्ड परीक्षाओं में अग्रणी रहा है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पीएमश्री योजना के अंतर्गत कक्षा-कक्षों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। जिन विद्यालयों में भवनों की कमी है वहां भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, पीटीए अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, एसएमसी अध्यक्ष प्रवीण सेमवाल आदि मौजूद रहे। संवाद