फोटो
अगस्त्यमुनि। सौड़ी स्थित क्रौंच हिल्स में आयोजित 15 दिवसीय नेचुरलिस्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। उत्तराखंड पर्यटन एवं अतिथि कौशल परिषद की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में युवाओं को प्रकृति आधारित पर्यटन, पक्षी पहचान, जैव विविधता संरक्षण और पर्यटकों के मार्गदर्शन से संबंधित जानकारी दी गई। पक्षी विशेषज्ञ यशपाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड जैव विविधता पर्यटन की बड़ी संभावनाएं समेटे हुए है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का उपयोग रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ने का आह्वान किया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता विनय भट्ट, प्रशिक्षक पंकज शर्मा, सीमा शर्मा, बच्ची सिंह बिष्ट, जयवर्धन शाह, अजय अग्रवाल और त्रिभुवन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद