उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सरकार से 14 सूत्री मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मांगपूर्ति नहीं होने पर आगामी 6 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। नगर पालिका सभागार में मोर्चा के संयोजक भगत सिंह कंडारी की अध्यक्षता में हुई विद्युत अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक में कहा गया कि लंबे समय से समान कार्य, समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली समेत 14 सूत्री मांगों से शासन को अवगत कराया जा रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बैठक में गंगाधर भट्ट, महावीर सिंह जगवाण, मदन रावत, अनिल गुसाईं, दिनेश लाल, विपिन रौथाण, अनिल रावत, मनीष रावत, हरेंद्र लाल, ऋषि गुसाईं, भगत टोलिया आदि मौजूद थे। संवाद