फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरा पत्थर सिर पर लगने से घोड़ा संचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक घोड़ा संचालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह लगभग साढ़े चार बजे जंगलचट्टी में पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। इस दौरान वहां टेंट लगाकर सो रहे चार लोग भी आनन-फानन में अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान तीन लोग तो सुरक्षित अन्यत्र पहुंच गए लेकिन तिरपाल से पैर फिसलने से धनवीर (24) पुत्र सांतू लाल, निवासी ग्राम कंडाली, जखोली के सिर पर पत्थर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ व डीडीआरएफ के जवानों ने शव गौरीकुंड पहुंचाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मृतक धनवीर सहित पांच लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा-खच्चर का काम कर रहे थे। रात को ये लोग जंगलचट्टी पड़ाव में ही रास्ते के ऊपरी तरफ टेंट लगाकर प्रवास करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें