फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हरिद्वार से रुद्रप्रयाग तक हिमगिरि बस सेवा शुरू

Fri, 03 Apr 2026 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बसुकेदार। छेनागाड़ क्षेत्र में आई आपदा के सात माह बाद हरिद्वार से रुद्रप्रयाग और रुद्रप्रयाग से बसुकेदार तक छेनागाड़ मोटर मार्ग पर हिमगिरि बस सेवा शुरू हो गई है। लोगों ने कहा कि इस मार्ग पर देहरादून से विश्वनाथ सेवा भी पूर्व की भांति शुरू की जानी चाहिए। बीते वर्ष 28 व 29 अगस्त 2025 को बसुकेदार तहसील के छेनागाड़ क्षेत्र में आपदा आई थी और तब से इस सड़क की स्थिति ठीक न होने के कारण बस सेवा शुरू नहीं हो पाई थी। अब हरिद्वार से हिमगिरि बस सेवा 5 बजे सुबह चलकर 2 बजे अगस्त्यमुनि और शाम 5 बजे छेनागाड़ से एक किलोमीटर पहले पाट्यूं बाजार पहुंचेगी। तलाजामण के प्रधान दीनानाथ, जोला बड़ेथ की प्रधान दीपा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह नेगी आदि ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें