गुप्तकाशी। देवर गांव की हिमानी चौहान ने आईआईटी परीक्षा में 144वीं रैंक प्राप्त की है। छात्रा का चयन आईआईटी धनबाद के दिए हुआ है। छात्रा के पिता उदय सिंह चौहान गुप्तकाशी में प्रिंटिंग प्रेस का संचालन करते हैं जबकि माता हेमलता गृहणी हैं। हिमानी ने प्राथमिक से इंटरमीडिएट तक कि पढ़ाई गुप्तकाशी से की है। छात्रा के ताऊजी राय सिंह चौहान ने बताया कि हिमानी पढ़ाई से बचपन में ही होशियार थी। छात्रा की इस उपलब्धि पर विधायक आशा नौटियाल, पूर्व विधायक मनोज रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विशेश्वरी देवी, त्रिभुवन सिंह चौहान, गणेश तिवारी आदि ने खुशी जताई। संवाद