फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरोहबगड़ में पहाड़ी से गिरे मलबे से हाईवे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में बंद है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे के कारण मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। नरकोटा समेत अन्य स्थानों पर भी हाईवे संवेदनशील है। सोमवार को सुबह 10 बजे से सिरोहबगड़ में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरना शुरू हो गया था। इसके बाद पूरे दिनभर रूक-रूककर पहाड़ी से भूस्खलन होता रहा। इस कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा। एनएच ने यहां दो तरफ मशीनें तैनात कर दी हैं लेकिन मलबा साफ नहीं हो पा रहा है। नरकोटा के पास भी हाईवे पर पत्थर व मलबा गिर रहा है। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण, नौलापानी, बांसवाड़ा समेत अन्य स्थानों पर दिनभर कई बार पत्थर गिरते रहे। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच भी राजमार्ग संवेदनशील बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें