उड़ीसा में हेल्प टू अदर्स सोसाइटी के उपाध्यक्ष को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। हेल्प टू अदर्स सोसाइटी को ओडिशा के जगन्नाथपुरी में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। सोसाइटी के उपाध्यक्ष दिलजीत सिंह ने यह सम्मान प्राप्त किया। यहां लौटने पर सोसाइटी के अध्यक्ष जगरीत सिंह ने दिलजीत का स्वागत किया। संस्था के सचिव संदीप चावला ने बताया कि ब्लड डोनर कोर ग्रुप की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, पद्म भूषण से सम्मानित प्रकाश राव, तुषार कांति बहरा, खेलमंत्री जयंता कुमार सारंगी, विधायक पुरी ने देशभर से 70 लोगों को सम्मानित किया। विभिन्न संस्थाओं से जुड़े इन लोगों में अधिकतर लोग रक्तदाता थे। उन्होंने बताया कि हेल्प टू अदर्स सोसाइटी उत्तराखंड को यह पांचवां राष्ट्रीय सम्मान मिला है। अब इस संस्था को वाराणसी में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।