रुद्रप्रयाग। जनपद में बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बारिश नहीं हुई लेकिन धूप नहीं खिलने से ठंड बढ़ गई। खराब मौसम और बीच-बीच में धुंध के कारण केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा रुक-रुककर संचालित हुई। यात्रियों ने हेलिकॉप्टर से धाम पहुंचकर दर्शन किए। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि मौसम खराब होने के बावजूद हेली सेवा सुचारु रही और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मौसम को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आपदा प्रबंधन केंद्र से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पैदल मार्गों, हेली सेवाओं और हेलिपैड पर लगातार नजर रखी जा रही है।