रुद्रप्रयाग। दिनभर रुक-रुककर बारिश के चलते केदारनाथ से लगी हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं पर बृहस्पतिवार को जमकर हिमपात हुआ। लगातार दूसरे दिन खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम सहित पड़ावों पर भी ठंड बढ़ने लगी है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित समूचे जनपद में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, इससे बाजारों में आवाजाही कम रही। संवाद