फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शिविर में जांचा लोगों का स्वास्थ्य

Mon, 22 Sep 2025 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग। विश्वनाथ मंदिर परिसर में उत्तराखंड आयुर्वेदिक भैषज्य कल्पक (फार्मासिस्ट) एवं पंचकर्म सहायक प्रशिक्षण संस्थान विद्यापीठ ने चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर 150 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरित की गई। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से संचालित संस्थान के प्रधानाचार्य डाॅ. हर्षवर्धन बेंजवाल ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा हमारे वेद-पुराणों से निकला है। यह मानव को उसके आहार-व्यवहार के माध्यम से निरोग रखने की जानकारी देता है। डाॅ. बृजेश रावत ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना है। दूसरी ओर रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य विभाग ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर लगाया। छह दिनों में जिले के तीनों ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 9498 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि अभी तक 9498 लोगों की जांच की जा चुकी है। वहीं टीबी स्क्रीनिंग के तहत के 2698 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें