रुद्रप्रयाग। जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने बंदियों के रोगों की जांच, रक्तचाप, शुगर आदि की जांच की। डॉक्टरों ने प्रत्येक बंदी की स्थिति के अनुसार परामर्श और आवश्यक दवाएं दी गईं। साथ ही बंदियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित आहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं कारागार कर्मियों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सीय जांच उपलब्ध कराना था। शिविर के सफल आयोजन के लिए कारागार प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का विशेष सहयोग मिला। संवाद