अगस्त्यमुनि। किशोरियों व युवतियों के लिए महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में हेल्पेज इंडिया संस्था की ओर से 10 मार्च को निशुल्क गायनी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मासिक धर्म स्वास्थ्य, एनीमिया, पोषण, पीसीओडी पीसीओएस तथा व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद