फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मद्महेश्वर यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

Sat, 09 May 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रा मार्ग पर चिकित्सा व्यवस्थाएं पूरी
विज्ञापन




ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 21 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके। यात्रा मार्ग पर ऊखीमठ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो चिकित्सकों के पदों के सापेक्ष वर्तमान में चार चिकित्सक तैनात हैं। इसके अलावा तीन फार्मासिस्ट और पर्याप्त पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। वहीं ऊखीमठ से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित मनसूना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है। वहीं मद्महेश्वर यात्रा के प्रमुख पड़ाव रांसी में भी स्वास्थ्य इकाई संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं की जिम्मेदारी छह सिग्मा एनजीओ के चिकित्सकों और स्टाफ को सौंपी गई है, जो यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और उपचार में सहयोग करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि मद्महेश्वर के कपाट खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा मार्ग पर स्थित अस्पतालों और स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाइयों और अन्य जरूरी चिकित्सा सामग्री की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इससे यात्रियों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें