रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में कुदरत बाबा के नव निर्मित मंदिर में स्थापित की गई हनुमान की मूर्ति।
- फोटो : RUDRAPRYAG
मुख्य बाजार स्थित नव निर्मित हनुमान मंदिर में मूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। ऑलवेदर रोड परियोजना में मुख्य बाजार में प्राचीन हनुमान मंदिर को ध्वस्त किया गया था। तब व्यापार संघ की सहमति पर हनुमान की मूर्ति को अपर बाजार स्थित गणेश मंदिर में रखा गया। यहां पर ही भक्तों द्वारा नियमित पूजा-अर्चना की गई। अब मुख्य बाजार में कुदरत बाबा मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया, जिसमें शनिवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, आचार्य दीपक नौटियाल, शुभम उनियाल, विपुल नौटियाल, वरिष्ठ व्यापारी माधो सिंह नेगी, प्रदीप बगवाड़ी, ओमप्रकाश भट्ट, कांता नौटियाल, केशव नौटियाल, बृजमोहन सिंह नेगी, नरेश नौटियाल, रुद्रनाथ मंहत धर्मानंद गिरी, लक्ष्मीकांत सेमवाल, रणवीर सिंह रावत, अजय बंसल, सुभाष आदि मौजूद थे।