फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया

Wed, 28 Jan 2026 05:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। डीआईईटी रतूड़ा में हस्तशिल्प सेवा केंद्र देहरादून की ओर से विद्यार्थियों को स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक कलाओं के प्रति जागरूक करने के लिए शिल्प प्रदर्शन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईईटी रतूड़ा के प्रधानाचार्य सीपी रतूड़ी तथा हस्तशिल्प सेवा केंद्र देहरादून के सहायक निदेशक ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने पारंपरिक शिल्प के संरक्षण तथा विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं आजीविका के साधन के रूप में हस्तशिल्प कौशल अपनाने के लिए कहा। इस दौरान लक्ष्मी नेगी, मंजिता रतूड़ी, किरण खुग्शा और साक्षी की ओर से हैंड निटिंग, उत्तराखंड ऐपण कला, मोमबत्ती निर्माण तथा फ्यूजन क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें