गुप्तकाशी। ब्लॉक ऊखीमठ के ग्राम पंचायत देवली भणिग्राम में गुलदार ने गोशाला का दरवाजा तोड़कर दो गाय व एक बछड़े को मार डाला। घटना मंगलवार देर रात की है। गुलदार ने गांव के नटवर लाल शुक्ला की गोशाला का दरवाजा तोड़कर दो दुधारु गाय और एक बछड़े को मार डाला। ग्राम प्रधान वंदना शुक्ला व जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी। रेंज अधिकारी आशीष जिरवाण ने कहा कि मौके का निरीक्षण करने के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा। गांव में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीणों में डर का माहौल बना है। संवाद