बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण से मार्ग का पुश्ता ध्वस्त
रुद्रप्रयाग। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य से गुलाबराय-रेंज-पुनाड़ मार्ग का पुश्ता ध्वस्त पड़ा है। ऐसे में यहां पैदल आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। पुनाड़ के ग्रामीणों को रसोई गैस, खाद्यान्न व निर्माण सामग्री घरों तक पहुंचाने में दिक्कतें हो रही हैं। वार्ड सभासद लक्ष्मण सिंह कप्रवाण, महेश डियूंडी, विकास डिमरी, शैलेंद्र भारती ने कहा कि चार माह से पुश्ता टूटा पड़ा है। इस संबंध में प्रशासन, एनएच व कार्यदायी संस्था को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सड़क जल्द दुरुस्त न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद