माध्यमिक स्कूलों में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में तैनात अतिथि शिक्षकों ने सुरक्षित भविष्य को 13 व 14 को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में दो दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया है। अतिथि शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष आशीष जोशी ने राज्य में कांग्रेस व भाजपा सरकार अभी तक अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर पाई हैं। कहा कि इस बार भी कैबिनेट में अतिथि शिक्षकों के पद रिक्त न मानने को लेकर प्रस्ताव रखा जाए, जिससे वे अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त हो सके। उन्होंने माध्यमिक स्कूलों में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग में रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों को समायोजित करने की मांग भी की है।