फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फिटनेस जांच कर 35 वाहनों को ग्रीन कार्ड किया जारी

Mon, 13 Apr 2026 07:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को लेकर गुलाबराय मैदान में टैक्सी-मैक्सी वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ दी है। सोमवार को यहां चालक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए पहुंचे। इस दौरान करीब 35 वाहनों की फिटनेस जांच कर उनका ग्रीन कार्ड जारी किया गया। अब तक जिले में लगभग 150 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा चुके हैं। वाहन संचालक देवेंद्र सिंह और हिमांशु पंवार ने बताया कि फिटनेस जांच के बाद उन्हें ग्रीन कार्ड मिल गया है। परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि 7 अप्रैल से शुरू हुई इस प्रक्रिया के तहत अब तक 150 वाहनों का निरीक्षण कर ग्रीन कार्ड दिया जा चुका है। उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की सभी वाहन फिट रखें अन्यथा यात्राकाल में नियमों के तहत चालान की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें