फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी सरकार : जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में सेवा के दौरान शहीद सैनिकों के परिजनों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जिले में आगामी 11 व 16 नवंबर को उन्हें ताम्रपत्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किए जाएंगे। ये जानकारी सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी। जोशी विकास भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य गांवों का प्रदेश है। यहां प्रत्येक पांचवें परिवार से एक व्यक्ति भारतीय सेना से जुड़ा है। यहां की सैनिक पृष्ठभूमि को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को पांचवें धाम के रूप में सैन्य धाम बताया है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान के लिए शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जो 20 अक्तूबर से शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान प्रदेश के 1700 शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। जिला सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सूबेदार (सेवानिवृत्त) अनुसूया सिंह बिष्ट ने बताया कि जिले में लगभग आठ हजार सैनिक वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। देश की सीमा की रक्षा करते हुए जनपद के 52 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी मनुज गोयल, पूर्व राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सभासद सुरेंद्र सिंह रावत, पूर्व सैनिक राय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें