भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने सिद्धसौड़ व बड़मा क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बताई। मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि सरकार आमजन को विकास से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उधर, बड़मा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उनियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए निराकरण का भरोसा दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद मैठाणी, मंडल मंत्री देवेंद्र रावत, पीएस राणा, वीडी मैठाणी, गंगाराम मैठाणी, देवी प्रसाद भट्ट, पूर्णानंद भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद