फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तीन योजनाओं का शासनादेश जारी

Fri, 08 Aug 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा में शामिल तीन योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। शासन से योजनाओं के निर्माण के लिए प्रशासनिक व वित्तीय शासनादेश भी जारी हो गया है। बताया कि बीते वर्ष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैली-तैला-महरगांव मार्ग के शेष मार्ग के डामरीकरण, बच्छणस्यूं क्षेत्र में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पूर्वी बांगर क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवा केंद्र निर्माण की घोषणा की थी। अब इन तीनों योजनाओं के लिए उत्तराखंड शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही शासनादेश भी जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण से क्षेत्रीय जनता को सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें