फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कर्मियों को दें पेंशन का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की मांग की। एसएस राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। साथ ही आयुर्वेद की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश स्तर पर नए आयुर्वेदिक अस्पताल खोलने, पुरानी व्यवस्था के तहत एसीपी का लाभ 10, 16 व 26 वर्ष के अनुसार देने, पंचकर्म यूनिटों में पंचकर्म विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती और जनवरी 2020 से फ्रीज डीए को लागू करने की मांग की गई। बैठक में हेमराज थपलियाल, मंगल सिंह, कप्तान सिंह, रजत कुमार, प्रवीण चंद्र तिवारी, जगदीश शुक्ला, मुकेश तिवारी और कैलाश सेमवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें