फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी रामाश्रम के प्रधानाचार्य दर्शन रावत का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज रामाश्रम-जखोली के प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत (56) का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन से शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविदों व जनप्रतिनिधियों ने दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बच्चवाड़ गांव निवासी प्रधानाचार्य दर्शन सिंह रावत पेट संबंधित बीमारी के चलते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। एक सप्ताह पूर्व ही परिजन उन्हें अस्पताल से घर लाए थे। सोमवार रात को तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। मंगलवार को सूर्यप्रयाग स्थित पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके पुत्र वरुण राज व अंकित राज ने चिता को मुखाग्नि दी। प्रधानाचार्य रावत के निधन पर विधायक भरत सिंह चौधरी, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, सीईओ सीएन काला, डीईओ माध्यमिक एलएस दानू, बीईओ सीएल वर्मा, प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष आनंद जगवाण, पूर्व मंडलीय मंत्री एसएस नेगी, प्रवक्ता विनोद मियां ने दुख प्रकट किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें