फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: खेती, पर्यावरण और रोजगार की जानकारी दी

Thu, 13 Mar 2025 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के न्यालसू गांव और जीआईसी रामपुर में विकास एवं जन कल्याण में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस मौके पर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेती, पर्यावरण और रोजगार बारे में जानकारी दी गई। विज्ञान विशेषज्ञ मनोज जोशी और समाज विज्ञान विशेषज्ञ श्यामलाल सुंदरियाल ने स्थानीय परिवेश के हिसाब से विकास की रूपरेखा बनाने की बात कही। उन्होंने स्वरोजगार के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। उधर, जीआईसी रामपुर में मुख्य अतिथि निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह रावत और प्रभारी प्रधानाचार्य एसपी ध्यानी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से शिखर अरविंद शिक्षा समिति ने यह आयोजन किया। इस मौके पर विनोद कप्रवाण, डाॅ. हेमवती पुष्पवाण, मुन्नी देवी, ममता देवी, आशा देवी, रोशनलाल और रणजीत रावत सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें