फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे वाहनों के लिए खुला गौरीकुंड हाइवे: 2500 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, भारी बारिश के बाद हो गया था बाधित

Sat, 27 Jul 2024 04:20 PM IST
हीरा मेहरा संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाइवे के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिसके बाद से मार्ग बंद था। अब जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए 2500 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए खुला गौरीकुंड हाइवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के बाद पहाड़ी से जगह-जगह मलबा आने से मार्ग बंद हो गए है। वहीं, भारी बारिश के चलते सोनप्रयाग स्थित सोन नदी का बहाव इन दिनों तेज हो गया है। शनिवार को तेज बहाव के चलते सोनप्रयाग स्थित गौरीकुंड हाइवे के समीप सड़क का एक हिस्सा बह गया था। जिसके बाद से मार्ग बंद था। अब जिला प्रशासन ने बाधित मार्ग को खोलते हुए 2500 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। बता दें कि, छोटे वाहनों के लिए गौरीकुंड हाइवे को खोल दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें