फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: तिलवाड़ा में गौरीकुंड हाईवे का नहीं हो रहा है चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण के बाद भी नहीं हो रहा निर्माण कार्य शुरू, आए दिन लगता है जाम
विज्ञापन

तिलवाड़ा। ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग का तिलवाड़ा में पांच वर्ष बाद भी चौड़ीकरण नहीं हो पाया है जबकि एनएच भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भी पूरी कर चुका है। बावजूद न तो काम शुरू हो पाया है और न प्रभावितों को मुआवजा मिल सका है।
76 किमी लंबे हाईवे पर तिलवाड़ा कस्बे में चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से संशय बना हुआ है जबकि कस्बे से दो सौ मीटर पहले और बाद के क्षेत्र में हाईवे चौड़ीकरण हो चुका है। बाजार के तीन सौ मीटर क्षेत्र में हाईवे अब भी संकरा है जिससे आए दिन जाम लग रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए पहले 24 मीटर भूमि अधिग्रहण की बात हुई थी जिसे लेकर लंबे समय तक स्थिति साफ नहीं हो पाई। बाद में 14 मीटर भूमि पर सभी की सहमति बनी लेकिन एनएच द्वारा इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह, विजेंद्र प्रसाद, नरेश भट्ट, रमेश सिंह आदि का कहना है कि एनएच और प्रशासन की हीलाहवाली के चलते पांच वर्ष से स्थानीय लोग व व्यापारी न तो अपने भवनों की मरम्मत करा पा रहे हैं और न अन्य विकल्प पर काम कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण को लेकर संशय बना हुआ है। प्रशासन द्वारा भी कई बार मुआवजा के लिए कहा गया और जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं। इधर, एनएच के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि उच्च स्तरीय निर्देश मिलते ही हाईवे चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें