फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड हाईवे बंद, सोनप्रयाग से फाटा के बीच संवेदनशील

विज्ञापन
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग बरसात से जगह-जगह पर हुआ अति संवेदनशील। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
गौरीकुंड हाईवे बाजार से लगभग छह सौ मीटर पहले पहाड़ी से मलबा व भारी-भरकम बोल्डरों गिरने से कई दिन से बंद पड़ा है। यहां पर सड़क का लगभग 20 मीटर हिस्सा भी ध्वस्त हो चुका है। वहीं, सोनप्रयाग से फाटा के बीच भी हाईवे दो-तीन स्थानों पर मलबा आने से संवेदनशील बना हुआ है। वहीं, चंडिकाधार, खाट गांव और बांसवाड़ा में भूस्खलन व भूधंसाव जोन सक्रिय हो रखा है, जिससे राजमार्ग की स्थिति बदहाल बनी हुई है। एनएच के ईई जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गौरीकुंड बाजार से पहले पहाड़ी से गिरे छोटे बोल्डर व मलबा को हटा दिया गया है, लेकिन एक भारी-भरकम बोल्डर को हटाने के लिए बड़ी मशीन मंगाई गई है। उम्मीद है कि बुधवार तक राजमार्ग पर पूरी तरह से यातायात संचालित हो जाएगा। दूसरी तरफ जनपद में 12 संपर्क मोटर मार्ग अब भी बंद पड़े हैं, जिस कारण जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के कई गांवों को निकट बाजारों से संपर्क कटा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें