रुद्रप्रयाग।
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप सोमवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे जिला कार्यालय सभागार में जन संवाद कार्यक्रम के साथ केदारनाथ यात्रा की एसओपी और जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जन संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें आम लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और सीएम हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की जाएगी। दोपहर 1 से 2 बजे तक जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा की एसओपी को लेकर समीक्षा बैठक होगी। वहीं अपराह्न 3 से 4 बजे तक जिला विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी। संवाद