फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: रतूड़ा में चार करोड़ से बना गढ़ दर्शन रिजॉर्ट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रतूड़ा में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बने गढ़ दर्शन रिजॉर्ट और रेस्टोरेंट का बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की इस पहल का उद्देश्य पर्यटन के साथ स्थानीय उत्पादों, पहाड़ी खानपान और महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़ना है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। रिजॉर्ट के पहले चरण में 16 कॉटेज और रेस्टोरेंट तैयार किए गए हैं। यहां चारधाम यात्रियों को पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन और स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराने की योजना है। महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए भी मंच मिलेगा। इससे स्थानीय महिलाओं की आय बढ़ाने और युवाओं को क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में इस तरह की पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसे सहकारिता के जरिए आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। यूसीएफ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला ने कहा कि संघ पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के साथ बायो फर्टिलाइजर, धान और मिलेट्स खरीद जैसे क्षेत्रों में भी कार्य विस्तार कर रहा है। संघ ने एक हजार करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर उप निबंधक सुरेंद्र पाल, यूसीएफ के महाप्रबंधक टीएस रावत, जिला सहायक निबंधक रणजीत सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला सहकारी बैंक चमोली के महाप्रबंधक विश्व विजय, सुशील तिवारी और सुमन पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें