- डूंगरी में हुआ रात्रि प्रवास
रुद्रप्रयाग। फलासी की मां चंडिका महा बन्याथ सोमवार को गांधारी में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भ्रमण के लिए रवाना हुई। इस दौरान बन्याथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की आंखों में आस्था और हृदय में भक्ति का भाव देखने को मिला। मां चंडिका के दिव्य स्वरूप के दर्शन करते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मां चंडिका के जयकारों के बीच बन्याथ गांव-गांव भ्रमण करती हुई श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां का स्वागत कर सुख-समृद्धि की कामना की। सोमवार को बन्याथ का रात्रि प्रवास डूंगरी गांव में होगा, जहां विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह बुटोला, रविंद्र बुटोला, सुनील बुटोला एवं इंदु बुटोला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।