फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसिसी विद्यार्थियों ने किया जैवप्रौद्योगिकी परिषद् का भ्रमण

विज्ञापन
पंतनगर में फ्रांसिसी विद्यार्थियों के दल के साथ जैव प्रोद्योगिक परिसर के निदेशक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सूचनार्थ
विज्ञापन

फ्रांसिसी विद्यार्थियों ने जैव प्रौद्योगिकी परिषद् का भ्रमण किया
पंतनगर। फ्रांस से आए 16 विद्यार्थियों के दल ने उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी का भ्रमण किया। जीबी पंत विवि एवं फ्रेंच मिनिस्ट्री फॉर फूड एवं एग्रीकल्चर के साझा कार्यक्रम के तहत हुए इस भ्रमण में फ्रांस से आए विद्यार्थियों ने उत्तराखंड जैव प्रौद्यागिकी परिषद् की विभिन्न प्रयोगशालाओं जल गुणवत्ता परीक्षण, पादप ऊतक संवर्धन, हाइड्रोपोनिक, नैनो बायोटक्नोलॉजी प्रयोगशाला का भ्रमण कर विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले शोधों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उनको औषधीय एवं सगंध पौधों की खेती के अलावा कीवी फल के कृषिकरण की बारीकियां समझाई गई। इसके अलावा हाइड्रपोनिक, एक्वापोनिक तथा जलगुणवत्ता, आणविक निदान प्रयोगशालाओं व आधुनिक उपकरणों के बारे में भी बताया गया। परिषद् के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित नए शोधों एवं उनकी उपयोगिता के बारे में बताया। फ्रांसिसी विद्यार्थियों के दल का नेतृत्व पंतनगर विवि के समन्वयक डॉ. एसके शर्मा और डॉ. अर्चना कुशवाहा ने किया।
फोटो 16आरडीपी 14पी:
पंतनगर में फ्रांसिसी विद्यार्थियों के दल के साथ जैव प्रौद्योगिकी परिषद के निदेशक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें