अगस्त्यमुनि। नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 16 मई को विवेकानंद नेत्रालय के माध्यम से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के आउटरीच इंचार्ज तेज बहादुर ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच कर उनके ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवा भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद