फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: अमकोटी में जरूरतमंद बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा

Sat, 25 Apr 2026 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग। ब्लॉक जखोली के अमकोटी का सरस्वती बाल विद्या मंदिर शिक्षा का प्रेरणादायक केंद्र बनकर उभरा रहा है। हंस कल्चरल सेंटर नई दिल्ली के माध्यम से संचालित इस केंद्र में जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा, गणवेश, पुस्तकें और कॉपियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस विद्यालय में लगातार प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ रही है और क्षेत्र के लोग इस विद्यालय में अपने बच्चों को प्रवेश दे रहे हैं। संगठन के सहयोगी प्रधानाध्यापक विवेक राज व प्रबंधक राजेंद्र सजवाण बताया कि अभी यहां 126 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। अभी यहां आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है। आने वाले समय में इसे हाईस्कूल तक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें