ऊखीमठ। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय पैलिंग के चार छात्र-छात्राओं का जिला स्तर पर चयन हुआ है। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सेमवाल ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में कक्षा पांच के लक्ष तथा कक्षा चार के रियाशी, अनुराग और शिवम शामिल हैं। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। संवाद