फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दंपतियों ने की संतान प्राप्ति की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर पट्टी के डांगी गांव स्थित भगवान नागनाथ मंदिर में संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। यहां पर दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में ग्रामीणों ने आराध्य की विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर क्षेत्र के चार दंपतियों ने मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए जागरण कर दिवारा (जलते दीये के साथ पूजा) किया। साथ ही स्थानीय महिला व युवक मंगल दल द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर गोविंद राम ध्यानी, शैलेंद्र ध्यानी, जितेंद्र प्रसाद ध्यानी, दौलतराम भट्ट, आत्माराम ध्यानी, नंदीराम ध्यानी, उदय राम भट्ट, पुरूषोत्तम ध्यानी, सूर्यमणि ध्यानी, प्रेमदत्त ध्यानी सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें