विधानसभा चुनाव को लेकर जनपद में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने 23 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही दो वाहन भी सीज किए हैं। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर जिले की सीमा खांकरा व चिरबटिया सहित अलग-अलग स्थानों चेकिंग की जा रही है। बीते शनिवार रात्रि को पुलिस उपाधीक्षक और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स की नोडल अधिकारी हर्षवर्धनी सुमन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्तकाशी, सौंराखाल, अगस्त्यमुनि व बसुकेदार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान प्रकाश सिंह पंवार, विपिन सिंह, नरवीर सिंह सहित चार लोगों के पास से 23 पेटी अवैध शराब बरामद की। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।