फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यानिकी निवेशन केंद्र का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत खांकरा के फतेहपुर में 50 लाख की लागत से उद्यानिकी निवेश केंद्र का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को विधायक भरत चौधरी ने निवेश केंद्र का शिलान्यास करते हुए कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के काश्तकारों को कृषि व उद्यान से जुड़ी जानकारियां समय पर मिल सकेगी। ऐसे में स्थानीय काश्तकार उद्यानिकी के माध्यम से स्वरोजगार के जरिए अपनी आजीविका को बढ़ा सकेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिले, यह उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उचित निस्तारण का आश्वासन भी दिया। जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी ने निवेश केंद्र निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बीजेपी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी, कनिष्ठ प्रमुख शशि नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान प्रदीप मलासी, बुद्धि बल्लभ ममगाईं, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा पटवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें