फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मृत मिला गुलदार

Sun, 06 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली विकासखंड के बकसीर गांव के जंगल में एक गुलदार मृत पाया गया। गुलदार के शव को रेंज कार्यालय लाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसे जला दिया जाएगा। मयाली चौकी प्रभारी केएस बिष्ट ने बताया कि ग्राम पंचायत बकसीर के ग्राम प्रधान दुलब सिंह ने जंगल में गुलदार का शव होने की सूचना दी थी।

दक्षिणी रेंज जखोली के रेंजर बीएस राणा ने बताया कि मृत नर गुलदार की उम्र करीब पांच वर्ष है। संभवत: जंगली सूअर के साथ लड़ते हुए उसकी मौत हो गई।

गुलदार की कमर के निचले हिस्से पर चीरेनुमा गहरे जख्म हैं। एक पैर सिकुड़ा होने के कारण गुलदार अपने विपक्षी का पूरी तरह से मुकाबला नहीं कर पाया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें