अटल आदर्श जीआईसी गुप्तकाशी में शिक्षण सत्र 2021-22 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पूर्व ग्राम प्रधान मदन अग्रवाल को अध्यक्ष व पदेन प्रधानाचार्य को उपाध्यक्ष चुना गया। राय सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने विद्यालय को अटल आदर्श का दर्जा मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जीआईसी गुप्तकाशी का शिक्षा के क्षेत्र में अपना विशेष महत्व है। बैठक में पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें भगत सिंह कोटवाल को कोषाध्यक्ष व दिलवर कोटवाल को सचिव चुना गया। साथ ही छह लोगों को समिति में बतौर सदस्य मनोनीत भी किया गया। प्रधानाचार्य सुबोध चंद्र सेमवाल ने कहा कि विद्यालय में शिक्षण व शिक्षणेत्तर गतिविधियों को बेहतर से बेहतर बनाने में अभिभावकों के हरसंभव सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर पंकज भट्ट, सीमा कुकरेती, कल्पेश्वरी देवी, मीना देवी, अर्चना देवी, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र मौजूद थे।