केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के कोठा भवन के निर्माण, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दुकानों के आवंटन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने व चरित्र प्रमाणपत्र की अनिवार्यता को समाप्त करने, त्रियुगीनारायण-तोषी, तरसाली-गौंडार मोटर मार्ग के दूसरे चरण की स्वीकृति देने, केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण करने, ऊखीमठ में स्थायी हेलीपैड निर्माण, मिनी बैंक मस्तूरा में काश्तकारों के ऋण ब्याज को माफ करने सहित विस क्षेत्र में लंबित मोटर मार्गों के निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर समयबद्ध सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद