फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पूर्व भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विजय जमलोकी का निधन

Mon, 09 Nov 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

फाटा। पूर्व भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री विजय जमलोकी (47) का लंबी बीमारी के बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से केदारघाटी में शोक की लहर है। वह पिछले डेढ़ वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अपने पीछे दो बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। विजय जमलोकी करीब 15 वर्षों तक भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे। उनके निधन पर विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, राज्यमंत्री ऐश्वर्या रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला महामंत्री किरन शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विश्वेश्वरी देवी, दिनेश उनियाल, कुलदीप सिंह रावत आदि ने शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें