रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज कोठगी रेडक्रॉस समिति ने जूनियर रेडक्रॉस का गठन किया। करते हुए छात्र-छात्राओं को समिति में शामिल किया गया। इस मौके पर उन्हें रेडक्रास की उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही समिति द्वारा असहाय व गरीब लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। रेडक्रास समिति के प्रतिनिधि सत्येंद्र भंडारी व मुंशी चौमवाल की मौजदूगी में विद्यालय में आयेाजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सेवाभाव के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने आपदा प्रबंधन व रेडक्रास के मुख्य उद्देश्यों के बारे में बताया। इसके उपरांत जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए।