फोटो
रुद्रप्रयाग। वनाग्नि की रोकथाम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वनाग्नि नोडल अधिकारी व मुख्य वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव ने वन प्रभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने जाखनी क्रू स्टेशन और अगस्त्यमुनि मॉडल क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। साथ ही मास्टर कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग सिस्टम और मोबाइल ऐप से चिह्नित सक्रिय वनाग्नि स्थलों का भी अवलोकन किया। बैठक में वनाग्नि हॉटस्पॉट क्षेत्रों की स्थिति, ड्रोन सर्वेक्षण को प्रभावी बनाने, वनाग्नि की शीघ्र पहचान के लिए रिस्पॉन्स समय कम करने और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी रजत सुमन, उप प्रभागीय वनाधिकारी और क्षेत्राधिकारी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद