फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: वन विभाग लोगों को कर रहा जागरूक

Thu, 04 Dec 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। भालू दिखने वाले क्षेत्रों में वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है। वन विभाग की टीम ने ग्राम जसोली व आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त करते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। वहीं रुद्रप्रयाग रेंज के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय नरकोटा में मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम गोष्ठी कर बच्चों से समूह में स्कूल आने-जाने और अकेले न जाने की सलाह दी। इसके साथ ही नरकोटा बीट (खाकरा रेंज) के अंतर्गत भालू प्रभावित लोदला क्षेत्र में वन कर्मियों ने गश्त की। ग्रामीणों को भालू से बचाव के पारंपरिक तरीके, जैसे मिर्ची-मसाला जलाकर धुआं करने की विधि भी समझाई। घिमतोली अनुभाग व अगस्त्यमुनि रेंज में भी गश्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें