फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: लोकगायक सौरव मैठाणी टोक्यो में बिखरेंगे सुरों का जादू

Wed, 28 Jan 2026 05:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जनपद के प्रसिद्ध लोकगायक सौरव मैठाणी उत्तराखंड की लोक संस्कृति व अपने सुरों का जादू टोक्यो (जापान) में बिखेरेंगे। आगामी 1 फरवरी को टोक्यो, जापान में प्रवासी उत्तराखंडियों की ओर से आयोजित उत्तराखंड मात्सुरी कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन के मुख्य आयोजक मनमलंग उत्तराखंड फिल्म्स, देसी वॉर्डरोब, मयंक डबराल, बिपिन सेमवाल, मनोज भारद्वाज एवं कुलदीप बिष्ट हैं। लोकगायक सौरव मैठाणी इससे पूर्व कनाडा, लंदन, दुबई, ओमान, सिंगापुर सहित कई देशों में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का परचम लहरा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें